अलवर में 50 मीटर भी नहीं दिख रहा VIDEO:आधा दिसंबर बीतने के बाद हाड कंपाने वाली सर्दी शुरू, कोहरा घना

अलवर में आधा दिसंबर बीतने के बाद हाड कंपाने वाले सर्दी ने शनिवार शाम से दस्तक दी। शीत लहर ने आमजन को कंपकंपा दिया। रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास है। जिसके कारण वाहन चालक व पैदल चलने वाल राहगीरों को बहुत अधिक सावधानी की जरूरत है। जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास है। सर्दी का यह सीजन आधे से अधिक बीत चुका है। लेकिन एक दिन पहले तक सर्दी का असर बहुत अधिक नहीं था। लेकिन शनिवार दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया था। शाम होते-होते शीतलहर बहुत तेज हो गई थी। जिससे आमजन को कंपकंपी छूट गई। इस सीजन में पहली बार कंपकंपी छूटी है। अगले दिन रविवार सुबह घना कोहरा छाया मिला। हालांकि कोहरे का असर शाम से ही शुरू हो गया था। सुबह भी विजिबिलिटी मुश्किल से 50 मीटर रही। जिसके कारण रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक सावधानी की जरूरत है। अब दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा सर्दी झेलनी पड़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *