यूनिक बिल्डर्स ने श्रमिकों को बांटे ऊनी कंबल

जयपुर | राज्य के अग्रणी बिल्डर्स समूह यूनिक बिल्डर्स की ओर से सरदार रामसिंह की पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कीर्तन, लंगर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समूह की ओर से कार्यरत श्रमिकों को ऊनी कंबल वितरित किए गए तथा उन्हें भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समूह के निदेशक विभिषेक सिंह ने बताया कि यूनिक बिल्डर्स समय-समय पर श्रमिक कल्याण और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। इस अवसर पर समूह के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *