जयपुर । नौजवान सिख सेवा दल की ओर से सफर ए शहादत चार साहिबजादे माता गुजरी जी एवं बाबा मोतीराम जी मेहरा की याद में गर्म दूध लंगर सेवा गुरुद्वारा साहिब राजापार्क में 21 से 28 दिसम्बर तक रोजाना सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक की जाएगी। राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, नौजवान सिख सेवा दल के सिमरदीप सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, एसएमएस हॉस्पिटल, जेके लोन, जेएलएन मार्ग पर फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को ये लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही कंबल, टोपी भी वितरित किए जाएंगे।


