अलवर में CHC के डॉक्टर के समर्थन में उतरा स्टाफ:अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर बोले- रील बनाने के लिए SDM ने धमकाया

बाड़मेर के सेड़वा CHC में SDM की ओर से डाॅक्टर के साथ की गई अभद्रता के विरोध में अलवर के डॉक्टरों ने भी सोमवार को 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। जिला अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर विजयसिंह चौधरी ने बताया कि 2 फरवरी को बाड़मेर के सेड़वा CHC में SDM बद्रीनारायण निरीक्षण करने पहुंचे। रील बनाने के लिए धमकाया चौधरी ने बताया- जिन्होंने डॉ रामस्वरूप के साथ अभद्र व्यवहार किया। बार-बार धमकी दी। बेवजह डॉक्टर को मानसिक रूप से परेशान किया। जबकि डॉक्टर बिल्कुल सही तरीके से मरीजों की जांच करने में लगे थे। एसडीएम ने REEL बनाने के मकसद से डॉक्टर को धमकाया। यह भी कहा कि पहले इसे चेक करो वर्ना पुलिस के हवाले करा दूंगा। इतना हाेने के बावजूद डॉक्टर ने एसडीएम से सही बर्ताव किया। इसके बावजूद एसडीएम बार-बार धमकी भरे लहजे में बात कर पुलिस के हवाले करने की बात कहता रहा। विजय सिंह चौधरी ने बताया कि इस हड़ताल में अलवर के अलावा कोटपूतली बहरोड़ के डॉक्टर भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *