अलापुर पहाड़ी हरि पर्वत के रूप में होगी विकसित

ग्वालियर | शहर की अलापुर पहाड़ी को शहरी वन के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है। इसे हरि पर्वत नाम दिया है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस पहाड़ी को शहरवासियों से सहयोग से हराभरा बनाया जाएगा। रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय की अगुआई में सामाजिक संगठन और एनसीसी से जुड़े छात्रों ने हरि पर्वत पर पोधे लगाए। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने गत 30 नवम्बर को पौधे रोपकर हरि पर्वत पर अर्बन वन की शुरूआत की थी। कलेक्टर चौहान ने बताया कि न्यायमूर्ति आनंद पाठक की पहल से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार की सिटी फॉरेस्ट योजना के तहत अलापुर पहाड़ी को अर्बन वन के लिये तैयार करने का काम शुरू किया गया था। जिसके तहत यहां पौधे लगाने का काम तेज कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *