युवा विश्व को दिखा सकते हैं मार्ग

सिटी रिपोर्टर } ग्वालियर | माधव विधि महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के तीन सत्र रखे। प्रथम सत्र के अतिथि विजय दीक्षित, डॉ. उमाशंकर पचौरी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद बांदिल थे। दूसरे सत्र के अतिथि केंद्रीय पुलिस अकादमी भोपाल के अताउल्लाह सिद्दीकी, एडवोकेट जयप्रकाश मिश्रा, एडवोकेट केडी दीक्षित और एडवोकेट विवेक खेड़कर थे। अतिथियों ने कहा कि समाजिक बुराइयांे को देश के युवा खत्म कर सकते हैं। वे चाहें तो पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर सकते हैं। समारोह में उत्कृष्ट स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नीति पांडे, रोली श्रीवास्तव, आशीष शर्मा व पवन यादव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *