अलायंस क्लब ने गौ सेवा कर किया सेवा प्रोजेक्ट

जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा गौ सेवा का सेवा प्रोजेक्ट चला गया। प्रोजेक्ट के साथ एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 126-एन के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एनके महेंद्रू का जन्मदिन बस्ती गुजां स्थित पवित्र पंचवटी गौशाला मंदिर में मनाया गया। क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाकर गौ-सेवा की और उनके हाथों एक पौधा भी लगवाया गया। क्लब अध्यक्ष विनोद कौल और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शमां महेंद्रू, भारती महेंद्रू, विनोद कौल, अशोक बजाज, जीडी कुंद्रा, कुलविंदर फुल्ल, केवल शर्मा, राजेश वर्मा, संजीव गंभीर, लक्की मल्होत्रा, बी के मैनी, रमेश विज ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *