अलाव तापते समय डीजल टैंक में धमाका, युवक झलसा:छोटे टैंक से अलाव में डीजल डाला तो अचानक ब्लास्ट हो गया

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोडिया में अलाव तापते समय डीजल से भरे छोटे टैंक में तेज धमाका हो गया। जिससे 30 साल के जगमोहन जांगिड़ झुलस गया। कुछ अन्य युवक बाल-बाल बचे।
युवक जगमोहन को मालाखेड़ा से अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जगमोहन का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह झुलस गया।
मालाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि गांव में जगमोहन के साथ कुछ अन्य युवक भी अलाव ताप रहे थे। आंच केा तेज करने के लिए जगमोहन एक डीजल से भरा छोटा टैंक लेकर आया। उससे डीजल डालते समय बलास्ट हो गया। जिससे जगमोहन आग की चपेट में आ गया। उसका एक हाथ व एक पूरा पैर झुलस गया। गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *