अलीगढ़ में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद:टेम्प्रेचर 7 C, विजिबलिटी शून्य, कोहरे के कारण बस और ट्रेन लेट

अलीगढ़ में सुबह से घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो हो गई है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोहरे के कारण कम लोग ही घरों से बाहर निकले हैं। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। AQI 600 हुआ, प्रदूषण का खतरा बढ़ा ठंड और कोहरे के साथ वायु प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। रविवार शाम शहर का AQI 600 के करीब पहुंच गया था, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं सोमवार सुबह करीब सात बजे AQI 300 दर्ज किया गया, जो अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में है। प्रदूषण के कारण शहर में धुंध छाई रही और सांस के मरीजों, बुजुर्गों व बच्चों को खास दिक्कतें झेलनी पड़ीं। डॉक्टरों ने बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। ट्रेनें घंटों देरी से रहीं घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखा। अलीगढ़ होकर गुजरने वाली दिल्ली–हावड़ा और आगरा–कानपुर रूट की कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें 1 से 3 घंटे तक देरी से चलीं और पहुंचीं। यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *