आगरा में पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति तो मौका पाकर भाग निकला, लेकिन उसकी प्रेमिका पकड़ में आ गई। बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट की गई। जूतों से पीटा गया। लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। यह मामला रविवार का है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में नर्सिंग स्टूडेंट की ‘बर्थडे पार्टी में मारपीट: कांग्रेस बोली- सरकार के संरक्षण में ऐसी घटनाएं हो रही हैं बरेली में रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कब होगी? क्या उनके घरों पर भी बुलडोजर चलेगा? क्या पुलिस बजरंग दल कार्यकर्ताओं का भी एनकाउंटर करेगी? ये सवाल अब विपक्ष पूछ रहा है। शनिवार शाम रेस्टोरेंट में हिंदू छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी में बैठे दो मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई। स्टाफ के साथ भी हाथापाई हुई और तोड़फोड़ की गई। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में होटल को बनाया लग्जरी जुआ घर: मालिक मोटी कमाई की लालच में आया, रोजाना 45 हजार तक की उगाही करता था झांसी में होटल कारोबारी ने मोटी कमाई के लालच में अपने आलीशान होटल द क्राउन को लग्जरी जुआ घर में तब्दील कर दिया था। जो लोग यहां जुआ खेलने आते थे, उनको लग्जरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती थी। इसी वजह से यहां झांसी, दतिया, जालौन, भांडेर समेत शहर के कारोबारी एवं नौकरीपेशा लोग जुआ खेलने के लिए जुटते थे। बदले में होटल कारोबारी प्रति जुआरी से 1500 से 2000 रुपए वसूलता था। यहां रोजाना 25 से 30 लोगों को जुआ खिलवाया जाता था। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में नए साल पर ना आए श्रद्धालु: बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने की अपील, बरसाना में भक्तों से गलियां हुईं फुल मथुरा में साल के अंतिम दिनों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वृंदावन और बरसाना में अब हालात खराब होने लगे हैं। यहां की सड़कों, गलियों और मंदिरों में सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। अत्यधिक भीड़ के दबाव को कम करने के लिए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से वृंदावन आने से परहेज करने की अपील की है। पढ़िए पूरी खबर…


