अलीराजपुर में आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत:परमिट के बाद लाइन चालू, बातचीत का ऑडियो आया सामने; कंपनी करेगी जांच

अलीराजपुर जिले के ग्राम कवठू में रविवार रात करीब 8 बजे बिजली कंपनी के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुलेश की करंट लगने से मौत हो गई। मुलेश बिजली लाइन चालू करने के लिए परमिट लेकर खंभे पर चढ़ा था, लेकिन आरोप है कि किसी अन्य कर्मचारी ने बिना सूचना दिए लाइन चालू कर दी। घटना के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें बिजली कंपनी के दो कर्मचारी आपस में बात करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में परमिट लेने वाले कर्मचारी ने बिना सूचना लाइन चालू करने पर सवाल उठाया है। इस मामले के सामने आने के बाद कंपनी ने एक जांच दल का गठन किया है। मुलेश की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय में हंगामा किया। उन्होंने खंडवा-बड़ौदा राज्य मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम भी किया। एसडीएम तपिश पांडे और कोतवाली थाना प्रभारी सोनू शितोले की समझाइश के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। घटना से पूरे गांव में मातम और ग्रामीणों में भारी रोष है। कुछ पहले मिली थी धमकी पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक अन्य वीडियो में कुछ दिन पहले मुलेश को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुलेश छह माह पहले चमसिंह नामक व्यक्ति की जगह आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में लगा था, जिसके बाद उसे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। मृतक मुलेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। करीब 30 वर्ष पहले उसके पिता की मौत भी करंट लगने से हुई थी। मुलेश के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। मृतक के परिजनों के प्रदर्शन की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *