अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर सीएम के ज्ञापन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने रखी मांगें

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने अल्पसंख्यकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधीश कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व शहर जिलाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान ने किया। ज ्ञापन में 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, छात्रवृत्ति व्यवस्था, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में सीट वृद्धि, आवासीय विद्यालय नया खेड़ा में महिला वार्डन की नियुक्ति, शिक्षा व कारोबारी ऋण बजट बढ़ाने तथा ऋण प्रक्रिया सरल करने की मांग की गई। साथ ही उर्दू शिक्षक नियुक्ति, सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने और विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद नासिर खान, फिरोज अहमद शेख, सुभान अली, यासमीन खान, सोनिया खान सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *