धामनोद में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल:मैजिक-बाइक टक्कर में एक गंभीर, धार रेफर; दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें से एक गंभीर है। मैजिक और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर पहली घटना में कछवानिया निवासी राहुल बुंदेला (30) मैजिक टेम्पो से आमने-सामने टकरा गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद से धार रेफर किया गया। दो बाइक की टक्कर में तीन घायल दूसरी घटना में धामनोद से बाजार हाट लौट रहे गोकुल पिता अशोक (25), शुवासिनी पिता गोकुल (8) और बल्लू (15) दो बाइकों की जोरदार टक्कर में घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। डॉक्टर पंकज धाकड़ ने बताया कि राहुल की चोटें गंभीर हैं, जबकि दूसरी घटना में घायल हुए युवक और बच्चों का उपचार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *