बाड़मेर | अल्पसंख्यक समाज को नई नेतृत्व दिशा मिलने के अवसर पर नागोरी तेली समाज बाड़मेर की ओर से शहर स्थित तेली समाज न्याित नोहरा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम खान सऊ के मनोनयन पर समाज के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिला प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ साफा पहनाकर एवं माला अर्पित कर स्वागत किया। समारोह में तेली महापंचायत के प्रदेश संरक्षक अशरफ अली, हाजी अब्दुल हकीम, हाजी गुलाम नबी, हाजी सफी मोहम्मद, हाजी अयुब, हाजी उमर, अब्दुल रहमान, अकबर अली, हाजी हनीफ, शाहरुख खान, हाजी शौकत, हाजी रहीम खान, जाकिर हुसैन एवं रफीक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम खान सऊ ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया।


