कैरो|झारखंड राज्य जल छाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग के बैनर तले प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के द्वारा बुधवार को प्रखंड के कैरो पंचायत भवन में किसानों के बीच गेंहू, चना, मटर, सरसो, धनिया, मिर्चा आदि बीज का वितरण किया गया। इस दौरान कैरो,उतका खंडा गांव के 95 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण का शुभारंभ लोहरदग़ा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के प्रखंड प्रतिनिधि समीद अंसारी, कैरो मुखिया बीरेंद्र महली,पंचायत समिति सदस्य पूर्व उप प्रमुख मधुलिका रानी के द्वारा पंजीकृत किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने कहा कि सरकार किसानों के के हित मे अनेको कार्यक्रम चला रही है जिसका लाभ उठाएं। पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी ने कहा सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना यह योजना उन गरीब किसानों के लिए है जो कभी-कभी पैसे के अभाव में बीज नही खरीद सकते हैं। मौके पर जल छाजन मिशन के प्रखंड कनीय अभियंता बिसम्बर कुमार साहू, कृषि तकनीक भोला मुजनी, मोजाहिर अंसारी, समीरुदीन अंसारी, पुनई उरांव, जगलाल राम, पंचू उरांव मौजूद थे। चैनपुर|चैनपुर में बुधवार को परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इस मौके पर स्कूली छात्राओं के द्वारा कई देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मुख्य रूप से एल आर डीसी मैडम जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार बारवे हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र तीर्की सहित कई जन्म प्रतिनिधियों के द्वारा लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 3 दिसंबर 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में उनके एदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया उन्होंने दुश्मन के बंकर में घुसकर मशीन गन पर कब्जा कर लिया था और कई सैनिकों को मार गिराया था। भास्कर न्यूज|गुमला कांग्रेस पार्टी की बैठक लोहरदगा रोड स्थित जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा के आवासीय कार्यालय में हुई। जिसमें पार्टी नेताओं के अलावे मुख्य रूप से नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान सभी को उनका कर्त्तव्य और दायित्व समझाया गया। बताया गया कि संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में काम करें। पार्टी से जो जिन्हें जिम्मेवारी मिली है। उस आशा पर खरा उतरकर जन समस्याओं के निदान में गंभीर रहें। पार्टी के नीति-सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। गुमला कांग्रेस का गढ हुआ करता था। वर्तमान समय में इसमें कमी आई है। लेकिन अब उर्जावान कार्यकर्ताओं के कंधे पर प्रखंडों का दायित्व सौंपा गया है। निश्चित कांग्रेस अपने पुराने तेवर में लौटेगी और लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपनी पकड़ फिर से मजबूत करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करें। संगठन में लोगों को जोड़े और उन्हें बताए कि कांग्रेस ही उनका भला कर सकती है। मौके पर चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद खलखो, डुमरी प्रदीप मिंज, जारी जोय कुजूर, भरनो मुख्तार आलम, सिसई निलेश उरांव एवं घाघरा से आदित्य भगत, गुलाम सरवर व आजाद आदि थे।कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को बधाई दी है। प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी ने कहा कि संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए टीम में बदलाव किया गया है। लोहरदगा|जिला उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आज भू-अर्जन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच-143ए (लोहरदगा बाईपास) और एनएच-75 (कुडू-उदयपुरा पथ) परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि से संबंधित रैयतों के मुआवजा भुगतान पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट अभिलेख और सहमत रैयतों को जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन रैयतों की भूमि की मापी लंबित है, उनकी मापी दो सप्ताह के भीतर कराई जाए और भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिनकी मापी हो चुकी है पर भुगतान लंबित है, उनका भी तुरंत भुगतान किया जाएगा। वहीं, जो रैयत अभी तक असहमत हैं, उनके मामले भूमि अधिग्रहण न्यायालय में भेजने के िलए अभिलेख तैयार करने का आदेश दिया गया। छूटे हुए मौजा से अप्राप्त अभिलेख भी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विशेष शिविर आयोजित कर समाहरणालय प्रांगण में भुगतान प्रक्रिया को त्वरित करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया। एनएच-75 के अंतर्गत भी लंबित भुगतान को जल्द निपटाने का आदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा बाईपास का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो जिले के भविष्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बाईपास मार्ग के पूर्ण होने से जिले की आर्थिक और सामाजिक विकास गति को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, अंचल अधिकारी किस्को, अंचल अधिकारी कुडू, अंचल अधिकारी सदर और अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ उपस्थित थे।


