महासमुंद| कृषक नेत्र एवं कल्याण समिति अवरा डबरी के तत्वावधान में 20 जनवरी को विश्राम गृह अवरा डबरी में सुबह 10 बजे शिविर लगाकर विभिन्न क्षेत्रों से आए नेत्र पीड़िता की नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य को जिला नेत्र चिकित्सालय महासमुंद भेज कर ऑपरेशन कराई जाएगी। जिसकी तिथि निर्धारण निम्न अनुसार है 20 से 22, 24, 27, 29, 31 जनवरी भर्ती के दूसरे दिन ऑपरेशन के दूसरे दिन छुट्टी दी जाएगी। नेत्र परीक्षण 20 जनवरी को नेत्र पीड़िता को भर्ती व ऑपरेशन की तिथि दी जाएगी जिसके अनुसार भर्ती होना है। समिति के निशुल्क ऑपरेशन, दवाई, चश्मा, आवागमन साधन, आवास, भोजन का लाभ ले सकते हैं।


