यूजीसी नेट : 15 की स्थगित परीक्षा अब 21 और 27 को

महासमुंद| यूजीसी नेट की 15 जनवरी की होने वाली परीक्षा स्थगित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 21 और 27 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 16 जनवरी को परीक्षा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगी। नए शेड्यूल के अनुसार 21 जनवरी को इंडियन नॉलेज सिस्टम, मलयालम, उर्दू, लेबर बेलफेयर, ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज क्रिमिनोलॉजी, फोक लिटरेचर, कोंकणी और इनवायरमेंटल की परीक्षा होगी। यह पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। इसी तरह 27 जनवरी को दूसरी पाली यानी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक संस्कृत, जनसंचार एवं पत्रकारिता, जैपनिज, परफॉर्मिंग आर्ट- डांस, ड्रामा व थियेटर, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, यूमन स्टडीज, ला और नेपाली विषय के लिए परीक्षा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *