अविराम कॉलेज में खेल कूद महोत्सव विजेताओं को किया गया सम्मानित

कुडू|अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टीको कुडू में 2 दिवसीय इंटर कॉलेज खेल कूद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सह कॉलेज के सचिव इंद्रजीत भारती द्वारा दीप प्रज्वलन और मशाल जला कर किया गया। मौके पर कॉलेज की प्रशिक्षुकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें नागपुरी नृत्य अनुशिका समूह द्वारा तथा ड्रिल सुप्रिया, स्वाति सुधा समूह द्वारा किया गया। वहीं प्रतियोगिता के सौ मीटर रेस बालक वर्ग में तृतीय से प्रथम स्थान पवन, दूसरा आकाश, तीसरा हरीश और बालिका वर्ग में पार्वती, सुधा, सुषमा और सृष्टि को संयुक्त रूप से मिला। दो सौ मीटर रेस बालक वर्ग में नवीन, हरिश, आकाश और बालिका वर्ग में बिना, सुधा, अमीषा नींबू रेस में अमीषा, कृतिका, सुष्मिता बिस्किट रेस सोनाली, सुरभि, मेरी मुस्कान, हाई जंप बालक वर्ग में बलराम, नवीन, हरीश और बालिका में सुधा, सोनाली, अमीषा लांग जंप में बालक वर्ग से नवीन, आकाश, हरीश बालिका वर्ग से संध्या, बिना, अमीषा, शार्ट पुट बालक वर्ग में लव, आकाश, सेफिन बालिका वर्ग में अमीषा, सोनाली, बिना, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में नवीन, राकेश, लव बालिका वर्ग में सोनाली, बिना, सुधा, जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में अनुराग, राहुल, सेफीन बालिका वर्ग मे सोनाली, बीना, पिन्की, रस्सा कस्सी में बीएड द्वितीय वर्ष और डीएलएड प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। पदक अपने नाम किए सभी विजेताओं को सचिव इंद्रजीत भारती द्वारा मेडल और कप देकर सम्मानित किया गया और सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए अपने संदेश में कहा गया कि खेल केवल शरीर से ही नहीं अपितु यह मानसिक सक्षमता को दर्शाता है। यह शरीर और मन दोनों का समायोजन है और खेल तनाव कम करने स्वस्थ दृष्टिकोण विकसित असफलता को स्वीकार कर निरंतर अभ्यास की अभिवृत्ति विकास करता है। मौके पर बी एस कॉलेज,मनोहर लाल अग्रवाल महिला कॉलेज , मनराखन महतो बीएड कॉलेज ,शहीद शेख भिखारी कॉलेज, श्री राम कॉलेज आदि को भी आमंत्रित किया गया था। जिससे यह आयोजन और भी रोमांचक हो गया। उद्घोषणा ममता, रोशनी, सोनाली द्वारा तथा सहायक प्राध्यापक पंकज कुमार की देख रेख में यह आयोजन कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *