अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग ने दिखाई सख्ती:छत्तरगढ़ सहित अनेक क्षेत्रों में कब्जे हटाये, अवैध काश्त की जमीन चिन्हित

बीकानेर में वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू हो गई है। सैकड़ों बीघा जमीन पर छत्तरगढ़ में कब्जे किए गए, जिन्हें हटाने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया। ये कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है। जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दंतौर के सहायक वन संरक्षक सूर्य प्रताप सिंह और दंतौर रेंजर भैरवेंद्र सिंह के साथ 66 आरडी पर कार्रवाई की गई है। यहां 11 BLD, 3 SWM, 4 SWM में वन भूमि पर की जा रही अवैध काश्त व मौके पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। साथ ही हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला वन अधिकारी राठौड़ ने बताया कि छत्तरगढ़ वन मंडल अधीन रेंज दंतौर से अवैध अतिक्रमण एवं काश्त के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। वन भूमि पर स्थित सभी प्रकार के अतिक्रमण एवं अवैध काश्त को चिन्हित करके उन्हें बेदखल किया जा रहा है। सभी रेंजो में अभियान चलाया जाकर वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्यवाही में रेंज स्टाफ वनरक्षक राम सिंह, रामदयाल, धर्माराम, श्रवण चौधरी, सुनील कुमार, राकेश कुमार, रामलाल आदि साथ रहे। सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जे छत्तरगढ़ सहित जिलेभर में वन विभाग की जमीन पर अवैध काश्त किया जाता है। फसल ली जाती है और वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगने दी जाती। खेत के आसपास स्थित वन विभाग की जमीन पर काश्त की शिकायतें मिलती रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *