हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ब्रिटिश संसद में सम्मानित:‘यूथ एंड आइकॉन’ अवॉर्ड से नवाजे गए; वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया सम्मान

लंदन में हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से नवाजे गए हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री (PWD) विक्रमादित्य सिंह को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें 12 दिसंबर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विक्रमादित्य सिंह को यह पुरस्कार युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने अपने चयन में माना कि विक्रमादित्य सिंह न केवल एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं, बल्कि प्रदेश के युवा वर्ग के बीच एक लोकप्रिय और प्रेरणादायक नेता भी हैं। इसी आधार पर उन्हें ‘यूथ आइकॉन एंड इंटेलेक्चुअल पॉलिटिक्स’ श्रेणी में इस सम्मान के लिए चुना गया। यह सम्मान उन्हें लंदन के ऐतिहासिक संसद भवन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर स्थित चर्चिल रूम में प्रदान किया गया, जो अपने आप में इस समारोह की गरिमा को दर्शाता है। विक्रमादित्य ने सम्मान के लिए आभार जताया सम्मान मिलने पर PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा- हिमाचल प्रदेश के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा- यह पुरस्कार व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत प्रगति और समावेशी सुशासन को आगे बढ़ाने के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने दोहराया कि एक सच्चे हिमाचली के रूप में, जो प्रदेश की परंपराओं और मूल्यों में विश्वास रखता है, वह हिमाचल के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि देश का भी मान बढ़ा है। अवॉर्ड लेते वक्त विक्रमादित्य सिंह की पत्नी डॉ. अमनदीप कौर भी मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *