पुरानी छावनी में अतिक्रमण मुहिम:नेताओं के पहुंचने से पहले ही अवैध कॉलोनी की सड़कें उखाड़ी, पोल तोड़े

सरकार अवैध काॅलोनी बनाने वालों पर एक्शन के लिए अफसरों को कह रही है। वहीं उसी सरकार के एक जनप्रतिनिधि शुक्रवार को तुड़ाई की खबर सुनकर पुरानी छावनी में पहुंच गए। नगर निगम के अमले को जैसे ही जन​प्रतिनिधि के आने की खबर लगी तो उन्होंने तुड़ाई तेज कर दी। नतीजा यह हुआ कि जब तक भीड़ जमा होती तब तक निगम अमले ने जेसीबी से अवैध कॉलोनी की सड़कें उखाड़ दी और बिजली के पोल को पटक दिया। गनीमत ये रही कि तुड़ाई के दौरान हंगामा नहीं हुआ। अन्यथा निगम के अमले का बचना मुश्किल था। कारण, पुरानी छावनी थाने से पुलिस बल मांगने के बाद भी उन्होंने एक सिपाही को भेजा। भवन अधिकारी राजू गोयल ओर सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वार्ड-64 पुरानी छावनी क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 516/1, 516/2, 516/3, 516/4, 516/5, 519/1, 519/2 एवं 522/2 का कुल रकवा 1.051 हेक्टेयर भूमि पर भू स्वामी रामपाल सेंगर, रामबीर गुर्जर, राम लखन प्रजापति अवैध कॉलोनी बसा रहे थे, जिस पर कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *