अवैध अफीम सप्लाई करते 2 गिरफ्तार:डीएसटी की सूचना पर नाकाबंदी के पुलिस ने की कार्रवाई, तलाशी में मिला 6 किलो अफीम

अवैध मादक पदार्थों तस्करी के मामले में भीलवाड़ा जिले की कोटडी थाना पुलिस और डीएसटी टीम को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से करीब 6 किलो 360 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें तस्करी के और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। वहीँ इस मामले को लेकर पुलिस जांच काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी को सौपी गई । कोटड़ी थाना अधिकारी महावीर मीणा ने बताया कि डीएसटी टीम से सूचना मिली कि देवली खेड़ा नन्दराय का अफीम तस्कर अफीम की बड़ी डिलवरी देने जा रहा है। सूचना के बाद कोटड़ी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया कर नाकाबंदी की। कोटड़ी नन्दराय मार्ग पर गोरा का खेड़ा गाँव के पास मुखबिर द्वारा बताई स्विप्ट कार आती हुई दिखाई दी । टीम ने इशारा करके रोकना चाहा तो ड्राइवर ने तेज रफ्तार से गाड़ी भगा कर ले जाने का प्रयास करने लगा जिस पर टीम ने घेरा डालकर गाड़ी को रोका । उसमे दो जने बैठे दिखाई दिए। पूछताछ में एक ने अपना नाम सूखा नाथ निवासी जबकि दूसरे ने प्रभु जाट बताया गाड़ी की तलाशी ली तो उसमे एक थैली में मादक प्रदार्थ निकला जिसकी जांच की तो अफीम पाई गई। जिसका वजन किया तो कुल वजन 6 किलो 360 ग्राम निकला । दोनों तस्करों से तस्करी पड़ताल करने के लिए जांच काछोला थाना प्रभारी श्रदा पचौरी को सौपी गई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *