ट्रोला पलटने से केबिन में फंसा ड्राइवर, मौत:हेल्पर गंभीर रूप से घायल, दूसरे ट्रोले ने कारों को मारी टक्कर

ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे बाहरीघाटा तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रोले का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एक टीम ने यातायात संभाला, जबकि दूसरी टीम बचाव कार्य में जुट गई। निजी क्रेन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन से ड्राइवर और हेल्पर को निकाला गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद जाम में खड़ी दो कारों को एक अन्य ट्रोले ने टक्कर मार दी और फिर वह भी पहाड़ी के पास पलट गया। एंबुलेंस 108 ने मृतक और घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का इलाज शुरू कर दिया। हादसे के बाद एक और हादसा
बाहरी घाटा में हुए एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से जब केबिन को ऊपर उठाकर घायलों को निकाला जा रहा था तब सड़क पर कुछ वाहनों की लंबी कतार सी लग गई। इसी दौरान बाहरी घाटा तिराहे की तरफ से आ रहा कोयले से भरा ट्रोला अनियंत्रित हो गया तथा दो कारों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद ट्रोला ड्राइवर वाहन से उतरकर तेजी से पहाड़ी से नीचे की तरफ भाग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *