मातृकुंडिया आएंगे उप राष्ट्रपति:मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे, अखिल मेवाड़ क्षेत्रीय जाट महासभा को करेंगे संबोधित

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को चित्तौड़गढ़ आएंगे। यहां वे एक जाट समाज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रोग्राम में शामिल होंगे। मातृकुंडिया में होने वाले अखिल मेवाड़ क्षेत्रीय जाट महासभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि उप राष्ट्रपति का चित्तौड़गढ़ से खास लगाव है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई सैनिक स्कूल से की थी। उप राष्ट्रपति बनने के बाद भी धनखड़ चित्तौड़गढ़ अपने टीचर से मिलने भी आए थे। मातृकुंडिया आएंगे उप राष्ट्रपति जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया आएंगे। रविवार को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा डबोक एयरपोर्ट से रवाना होंगे। सुबह 10:45 पर मातृकुंडिया पहुंचेंगे। इसके बाद जाट समाज के नव निर्मित शिव मंदिर में 11 बजे दर्शन करेंगे। तैयारियों को लेकर दी जिम्मेदारी धनखड़ दोपहर 12 बजे अखिल मेवाड़ क्षेत्रीय जाट महासभा को संबोधित करेगें। उप राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे हेलिकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम को नोडल अधिकारी बनाया गया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने साल 1962 से 1969 तक सैनिक स्कूल में पढ़ाई की। उप राष्ट्रपति बनने के बाद वे साल 2023 में अपने स्कूल और टीचर एचएस राठी से मिलने आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *