छतरपुर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो शेयर करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरवई थाना पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि नांद गांव के पास नहर की पुलिया के निकट एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी अतुल झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान फतेहपुर गांव निवासी रवि यादव के रूप में हुई, जो कैलाश यादव का बेटा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान रवि के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी को जेल भेजा गया जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले भी अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को दोपहर में आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


