ग्वालियर में 33 साल की महिला से रेप:विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी; भागने की कोशिश की तो पीटा

ग्वालियर में एक महिला होटल कर्मचारी के साथ रेप का मामला सामने आई है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिला को एक बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर गेस्ट हाउस ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली, लेकिन आरोपी ने रास्ते में उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर थाना क्षेत्र की निवासी 33 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह एक होटल में कर्मचारी है। दिसंबर में रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय एक होटल के सामने रिठौरा निवासी भूपेंद्र मावई (पुत्र राजकुमार मावई) बाइक से पहुंचा। परिचित होने के कारण उसने महिला को साथ चलने को कहा। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोपी ने उसे पड़ाव इलाके के गेस्ट हाउस ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुबह करीब चार बजे जब आरोपी बाथरूम गया, तो पीड़िता किसी तरह भाग निकली। आरोपी ने रास्ते में पकड़ा और मारपीट की पीड़िता के गेस्ट हाउस से भागने की भनक लगते ही भूपेंद्र ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसे पकड़कर मारपीट की। उसने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्वालियर थाना पुलिस के मिर्जा आसिफ वेग ने कहा पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि आरोपी अभी जेल में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *