अवैध कोडीन की 397 शीशियां जब्त, आरोपी गिरफ्तार:सप्लाई की फिराक में था आरोपी, बेकरिया थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कोडीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे 397 कोडीन की शिशियां जब्त की है। बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवा का चौरा निवासी लक्ष्मण और मदन पुत्र सवाराम गरासिया अपने घर पर अवैध रूप से कोडीन की शिशियों के कार्टन रखकर सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर थानाधिकारी उत्तमसिंह और डीएसपी प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मदन गरासिया के कब्जे से चार कार्टन में भरी 397 शीशियां कोडीन बरामद की गई। कुराबड़ के प्रकाश डांगी से खरीदी थी कोडीन
पुलिस ने मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोडीन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इस अवैध धंधे में उसका भाई लक्ष्मण भी शामिल है जो मौके से फरार हो गया। कोडीन की खेप प्रकाश डांगी निवासी कुराबड़ से खरीदी थी। जिसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में थानाधिकारी सहित हैड कांस्टेबल विजेश कुमार, कास्टेबल हिमांशु, भ्ज्ञीखाराम, ललित, सीताराम, पंकज और डीएसटी टीम के उप निरीक्षक विक्रम सिंह आदिि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *