5 दिन बाद फिर से पड़ा घना कोहरा:बिजीविलिटी 60 मीटर तक रही, ठंडी हवाओं ने मौसम में बढ़ाई गलन

भरतपुर में 5 दिन बाद फिर से घना कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण बिजीविलिटी सिर्फ 50 से 60 मीटर तक रही। जिससे दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण सर्दी भी बढ़ गई। जिसके कारण लोग अलाप सेकते हुए नजर आये। कोहरे के कारण बिजीविलिटी कम रही भरतपुर जिले के 5 दिन बाद घना कोहरा पड़ा। शहर में कोहरे के कारण बीजीविलिटी 50 से 60 मीटर तक रही। हाइवे पर बीजीविलिटी कम देखने को मिली। वहीं जिले के रूपवास, छौंकरवाड़ा, हलैना, रुदावल, उच्चैन इलाके में भी घना कोहरा देखने को मिला। जिले में कहीं भी धूप नहीं निकली। आगे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी पिछले दिनों के मुकाबले आज सर्दी ज्यादा रही। ठंडी हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ाई। लोग बढ़ी सर्दी के कारण अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। हाइवे की तरफ घना कोहरा छाया होने के कारण दुर्घटनाओं का डर बना हुआ है। ऐसे में वाहनों की स्पीड भी थमी है। दिन में ही वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे आने वाले दिनों में और भी सर्दी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *