अवैध खनन करने पर पैनल्टी:खाजूवाला में अवैध खनन पर 46 लाख 29 हजार रुपए का जुर्माना

खाजूवाला तहसील के गांव 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने 46 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। अर्से से इस क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा था, जिसके बाद मामला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के पास पहुंचा तो जुर्माना लगा दिया गया। साथ ही एमडीआर एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कराया गया है। खाजूवाला उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो स्थानों पर ताजा खनन के गड्ढे पाए गए, जिनकी जीपीएस से लोकेशन ली गई। जांच दल द्वारा 20 हजार रुपए कंपाउंड राशि सहित कुल 46 लाख 29 हजार 740 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मशीनरी वाहन औजार नहीं मिले। मौके पर हुआ खनन एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 के उल्लंघन के तहत पाया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाकर अवैध खनन की मौका रिपोर्ट करते हुए राजस्व अधिकारी को भिजवाए गए हैं। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी। बीकानेर के कोलायत व खाजूवाला क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध खनन हो रहा है। माइनिंग डिपार्टमेंट आए दिन कार्रवाई करता है, इसके बाद भी अवैध खनन रुक नहीं रहा। ऐसे में अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *