पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों में करीब एक करोड़ के बजट से 20 सार्वजनिक बस स्टैंडों का निर्माण होगा। इसको लेकर सुमेरपुर उपखंड के लोग खुश है और उन्होंने राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार जताया। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों में सार्वजनिक बस स्टैंडों के निर्माण के लिए अनुशंसा की। ऐसे में अब परियोजना मे एक करोड़ की लागत 20 बस स्टेंड बनाए जाएंगे। सांसद कोष से यह काम पूरा होगा। इसके तहत सुमेरपुर उपखंड के कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, नोवी, गलथनी, भारून्दा, खिवांदी, बांकाली, बलुपुरा, बलाना, नेतरा, कोसेलाव, चाणोद, अनोपपुरा, लापोद, धना, बिरामी, देवतारा, सिन्दरू और बसंत जैसे गांव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के इस योगदान से पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के ग्रामीणों को अब सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सुमेरपुर पंचायत समिति की प्रधान उर्मिला कंवर, सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, बांकाली मंडल से हडमत सिंह राजपुरोहित, गुंदोज मंडल से मांगूसिंह डेंडा, खोड़ मंडल से नारायण सिंह, हेमावास मंडल से मनोहर सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह कोलीवाडा, करनसिंह नेतरा, दीपक सैनी आदि नेताओं ने आभार जताया।


