अवैध खनन पर जलोदा जागीर पुलिस की कार्रवाई:मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर खनिज विभाग को सूचना दी

प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य (आईपीएस) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में की गई। जलोदा जागीर थानाधिकारी पूराराम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। थानाधिकारी पूराराम अपनी टीम के साथ सरहद साटोला से करणपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अवैध खनन की मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान नंदा रावत (38) पुत्र काशीराम रावत, निवासी उदपुरा कलां, थाना जलोदा जागीर, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *