भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक अवैध खनन माफिया पर खनिज विभाग की टीम ने 13 लाख का जुर्माना लगाया है। अवैध खनन माफिया एक्सवेटर मशीन से अवैध खनन करवा रहा था। जैसे ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो, मशीन का ऑपरेटर फरार हो गया। जिसके बाद खनिज विभाग की टीम ने मशीन को जब्त कर लिया। मशीन की आवाज सुन टीम पहुंची मौके पर रूपवास खनिज विभाग के कार्य निदेशक वीरेंद्र कुमार ने रुदावल थाने में FIR देते हुए बताया कि 12 जनवरी दोपहर करीब दोपहर करीब 3 बजे चेकिंग के दौरान रुदावल स्थित एक पहाड़ से एस्केवेटर मशीन चलने की आवाज सुनाई दी। मशीन की आवाज सुन खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इतने में मशीन चला रहा ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। अवैध खनन माफिया पर लगाई 13 लाख की पेनल्टी जांच करने पर पता लगा की पहाड़ में सरकार द्बारा कोई भी खनन करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए वहां खनन करना अवैध खनन की श्रेणी में आता है। जिसके बाद मशीन को जब्त कर लिया गया। साथ ही अवैध खनन कर पत्थर चोरी करने का माप लिया गया। खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन करने वाले लोगों के बारे में जानकारी की गई। खनिज विभाग द्वारा जानकारी करने पर पता लगा की अवैध खनन विशंभर दयाल निवासी रूपवास द्वारा किया जा रहा था। जिसके बाद अवैध खनन माफिया पर 13 लाख 54 हजार 2 सौ रुपए जुर्माना लगाया गया।


