अवैध डिस्काउंट सर्टिफिकेट से कर रहे थे यात्रा:रेलवे ने 150 स्टूडेंट से वसूला 1 लाख से अधिक का जुर्माना; देवास से लोनावाला जा रहे थे

रतलाम रेल मंडल की वाणिज्यिक टीम ने देवास से लोनावला तक दौंड एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 152 स्टूडेंट से एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है। यह सभी स्टूडेंट रियायती टिकट पर अवैध यात्रा कर रहे थे। यह था पूरा मामला मामला 2 अक्टूबर का गाड़ी संख्या 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन में देवास से लोनावला तक 152 से अधिक स्टूडेंट बिना वैध रियायती प्रमाणपत्र (वैलिड डिस्काउंट सर्टिफिकेट) के यात्रा करते हुए पकड़े गए। रतलाम स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को गुप्त सूचना मिलने पर जांच टीम बनाई गई। रतलाम रेल मंडल सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी के निर्देशन में जांच टीम का गठन किया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश मथुरिया, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश तन्ना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिक्की सक्सेना, वाणिज्य अधीक्षक अख्तर व अमित मसीह समेत 10 सदस्यीय स्क्वाड और आरपीएफ स्टाफ को शामिल किया। ट्रेन के रतलाम आने पर टीम हुई सवार अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से रतलाम स्टेशन पर ट्रेन के आने पर जांच टीम सवार हुई। ट्रेन के रतलाम स्टेशन से रवाना होते ही टीम ने सभी स्लीपर कोच की जांच की। जांच के दौरान टूर ऑर्गनाइज से कन्सेशन लेटर (रियायत पत्र) एवं वैलिड ट्रैवल सर्टिफिकेट (वैध यात्रा प्रमाण) मांगा गया। लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में ऑर्गेनाइजर ने स्वीकार किया कि टिकट एक एजेंट के माध्यम से तैयार करवाए थे। टूर ऑर्गेनाइजर द्वारा बताए गए एजेंट के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर प्रकरण रेलवे सुरक्षा बल/जीआरपी को भेजा गया है। वहीं नियमों के अनुसार कुल 152 छात्रों से रेल भाड़ा वसूल कर टूर ऑर्गेनाइजर से 1,17,040 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। टूर में शामिल सभी स्टूडेंट 15 से 18 साल के बीच के शामिल थे। रतलाम मंडल के इतिहास में पहली बड़ी कार्रवाई रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभिन्न श्रेणियों के लिए रियायती टिकट उपलब्ध कराता है। इन्हीं में विद्यार्थियों के लिए रियायती प्रमाणपत्र के आधार पर किराए में छूट दी जाती है। लेकिन कुछ लोगों न इसका गलत तरीके से लाभ उठाने का प्रयास किया। रतलाम मंडल के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में डिस्काउंट का दुरुपयोग करते हुए अवैध यात्रा करने वालों को पकड़ कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *