अवैध डोडाचूरा तस्करी में फरार ट्रक चालक गिरफ्तार:17 क्विंटल 52 किलो 600 ग्राम डोडाचूरा परिवहन का मामला, एनडीपीएस एक्ट में हुई कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) और चित्तौड़गढ़ पुलिस को सफलता मिली है। 17 क्विंटल 52 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध डोडाचूरा (अफीम) के परिवहन के मामले में फरार चल रहे ट्रक चालक महेन्द्र विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, राजस्थान, जयपुर विशाल बंसल ने बताया- 11 मई 2022 को पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ के थानाधिकारी हरेंद्र सिंह मय जाब्ता द्वारा धनेत पुलिया, चित्तौड़गढ़ पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था। इस दौरान ट्रक में कुल 17 क्विंटल 52 किलोग्राम 600 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया था। फरार चालक की पहचान महेन्द्र (25 साल) पुत्र बुद्धाराम, जाति विश्नोई, निवासी राजपूतो का बास, कूड, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गहन अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मौके से गिरफ्तार आरोपियों के अलावा 36 अन्य आरोपी भी इस तस्करी मामले में संलिप्त थे। जांच में यह भी प्रमाणित हुआ कि आरोपी महेन्द्र जब्तशुदा ट्रक डीडी 31 एफ 9739 के माध्यम से अवैध डोडाचूरा परिवहन कर रहा था और पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था और अन्य आरोपियों के संपर्क में बना रहा। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी महेन्द्र के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट, चित्तौड़गढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। फिलहाल मामले में आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और अन्य सह-आरोपियों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *