को-स्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं कीर्ति कुल्हारी:न्यू ईयर पर रोमांटिक फोटोज के साथ रिश्ता किया कन्फर्म, 2021 में हुआ था तलाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने नए साल के खास मौके पर अपना नया रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। 40 साल की कीर्ति इन दिनों फोर मोर शॉट्स प्लीज को-स्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया, जिसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कीर्ति कुल्हारी ने गुरुवार को सोशल मीडिया में राजीव सिद्धार्थ के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। नया साल मुबारक, हैप्पी 2026 आप सभी को। देखिए कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ की तस्वीरें- 2021 में हुआ था कीर्ति- साहिल का तलाक कीर्ति कुल्हारी ने साल 2016 में एक्टर साहिल सेहगल से शादी की थी। ये शादी 5 सालों तक चली, जिसके बाद 1 अप्रैल 2021 में कीर्ति और साहिल ने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। कीर्ति ने सालों पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद उनका फिल्मी करियर रुक गया था। इस समय उनके पति साहिल और ससुराल वालों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया, जिससे वो कमबैक कर सकीं। जल्द फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 में नजर आईं कीर्ति कुल्हारी कीर्ति कुल्हारी का पॉपुलर शो फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 हाल ही में अमेजन प्राइम में रिलीज हुआ है। इसमें कीर्ति के साथ बानी जे, सयानी गुप्ता और मानवी गुगरू लीड रोल में हैं। कीर्ति कुल्हारी ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म खिचड़ी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वो शैतान, पिंक, इंदू सरकार, मिशन मजनू जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। राजीव सिद्धार्थ की बात करें तो वो 2019 से फोर मोर शॉट्स प्लीज से जुड़े हुए हैं। वो इस शो के चारों सीजन का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वो आश्रम, बेकाबू, हंड्रेड जैसी सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *