अवैध ढंग से ले जा रहे 4 चौखट और बाइक जब्त

कवर्धा| वन परिक्षेत्र रेंगाखार के कक्ष क्रमांक पीएफ 135 और 136 परिसर नगवाही में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 4 नग साल चौखट और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया। वन विभाग की टीम ने 0.084 घन मीटर लकड़ी और ग्लैमर बाइक को कब्जे में लिया। डीएफओ से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को परिक्षेत्र सहायक शोभाराम यादव, चिरंजीव रगरा, वनरक्षक आरके अमृत सहित टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने परिसर रक्षक निवास के पास अवैध परिवहन करते हुए लकड़ी और बाइक जब्त की। परिसर रक्षक अड़वार की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक चंद्र प्रकाश, पिता मनीष यादव, निवासी ग्राम नगवाही के खिलाफ छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 की धारा 22 और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20776/03 दर्ज किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *