भास्कर न्यूज |अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने नगर निगम व पुड्डा के अफसरों को आदेश जारी किया है कि अवैध तरीके से कोई भी भवन निर्माण करा रहा है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। निगम कमिश्नर, पुड्डा प्रशासक व एडीसी शहरी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण कार्य होने से रोकें। बिना नक्शा पास कराया या संबंधित विभागों की अनुमति से किसी भी जगह काम चल रहा हो तो तत्काल रोक दिया जाए। साथ ही सर्वेक्षण करवाएं कि कहीं नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करवाए तो नहीं जा रहे। ऐसा करता कोई पाया जाए तो तत्काल नियमानुसार बनती कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर के गांव सोहना में एक बहुमंजिला इमारत के अचानक गिरने से जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में घटनाओं से सबक लेते हुए बहुमंजिला बिल्डिंग कहीं बनाई जा रही हो तो उसकी जांच जरूर कराई जाए। सारे डॉक्यूमेंट्स व परमिशन लेकर बनवाया जा रहा या नहीं।


