अवैध धान खपाने की शिकायत पर बोरी गांव पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार

भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को एसडीएम नूतन कुमार कंवर व तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने ग्राम बोरी स्थित कबीर ट्रेडर्स के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण कर धान स्टॉक की जांच की। अफसरों के अनुसार संचालक हरीश साहू के खिलाफ अवैध धान खपाने की शिकायत मिली थी। इस वजह से जांच करने पहुंचे। हालांकि गोदाम में जितने धान रखे थे, उसके बारे में संचालक ने सही जानकारी दी। इस वजह से जब्ती की कार्रवाई नहीं की गई। संचालक को चेतावनी देकर एसडीएम ने मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि किसी भी फुटकर या थोक व्यापारी को बिना उनकी अनुमति के अनुज्ञा पत्र जारी न किया जाए। स्टॉक का निरीक्षण किया जाए। अनुज्ञा पत्र जारी करने के पहले संबंधित पटवारी से समुचित परीक्षण करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान मण्डी निरीक्षक राकेश देशमुख, पटवारी चन्द्रवली नायक, गिरीश रावटे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *