अवैध पत्थर से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:खनन माफिया मौके से हुए फरार, डीएसटी और पुलिस ने की कार्रवाई

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी छावनी गांव में डीएसटी टीम के साथ सदर थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अवैध पत्थर खनन के मामले में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सदर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और लोकेश की टीम के सदस्यों ने अवैध रूप से खनन कर पत्थर लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी के दौरान पत्थर की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहे आरोपी 5 ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी छावनी गांव में की गई कार्रवाई के बाद अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हुए सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के ड्राइवरों के साथ खनन माफिया की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में मौके से फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अवैध खनन को लेकर थाने में मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *