जिला-जज के लिए हाईकोर्ट को नहीं मिला कोई योग्य उम्मीदवार:99 न्यायिक अधिकारियों ने दिया था एग्जाम; वकील कोटे से भी सिर्फ एक पास हुआ

राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा (RHJS) के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। इसमें 99 न्यायिक अधिकारियों में से जिला जज कैडर में प्रमोशन के लिए कोई भी योग्य नहीं पाया गया। न्यायिक अधिकारी (Judicial Officer) से डिस्ट्रिक्ट जज कैडर में प्रमोशन के लिए हाईकोर्ट प्रशासन ने वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग के 99 न्यायिक अधिकारियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। दूसरी ओर, अधिवक्ता कोटे से राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा की सीधी भर्ती-2024 के लिए मुख्य परीक्षा महज एक वकील ही पास कर पाया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कैडर से जिला जज कैडर के 45 पदों पर प्रमोशन के लिए सीमित प्रतियोगी परीक्षा के लिए 9 जुलाई 2024 को आवेदन मांगे गए थे। वकील कोटे से डिस्ट्रिक्ट जज कैडर सीधी भर्ती-2024 के लिए 9 जुलाई को ही नोटिफिकेशन जारी कर 95 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे थे। एक भी नहीं हुआ सफल
राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर के रजिस्ट्रार (परीक्षा) की ओर से 8 अप्रैल को नोटिफिकेशन संख्या RHC/Exam Cell/RJS/DJC/2024/1675 जारी की गई। RHJS की लिखित परीक्षाओं के संबंध में जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि 8 और 9 मार्च 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा गया– “NONE FOUND SUITABLE”। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से कोई भी तय विभागीय कोटा के तहत जिला जज पद के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर सका। ऐसे में यह परीक्षा बिना किसी योग्य अभ्यर्थी के ही समाप्त हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *