पांचवीं और आठवीं बोर्ड एग्जाम के लिए ग्रेड तय:पहली बार 40 परसेंट से कम मार्क्स आने पर स्कूल में फिर से देना होगा एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पास होने के लिए 33 परसेंट मार्क्स चाहिए लेकिन राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में चालीस फीसदी से ज्यादा अंक आने पर ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इससे कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को स्कूल में ही फिर से एग्जाम देना होगा। स्कूल एग्जाम में भी इससे कम मार्क्स आए तो स्टूडेंट्स को स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां इनका शैक्षिक स्तर सुधारा जाएगा। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक चंद्र किरण पंवार की ओर से आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक कुलदीप बुढ़ानिया ने बताया- स्टूडेंट्स के कम मार्क्स आने पर उनको विशेष क्लास में पढ़ाकर स्तर सुधारा जाएगा ताकि आगामी क्लासेज में उसे परेशानी न हो। ये रहेगी ग्रेडिंग व्यवस्था 25 लाख स्टूडेंट्स इन दोनों एग्जाम में राजस्थान के करीब 25 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। अकेले पांचवीं बोर्ड में ही 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। आमतौर पर अधिकांश स्टूडेंट्स डी ग्रेड से ऊपर मार्क्स लेते हैं लेकिन कुछ स्टूडेंट्स डी और ई ग्रेड में भी अटक जाते हैं। ये बच्चे पास तो हो जाते हैं लेकिन अगली क्लास में पढ़ नहीं पाते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *