पडिक्कल बोले- टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरा हमेशा का सपना:RCB के लिए 3 साल बाद फिर खेल रहे, पहले सीजन में 473 रन बनाए थे

भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने टेस्ट डेब्यू के बारे में बात की। उन्होंने कहा- ‘टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था। मेरे लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना गर्व की बात है।’​ इंटरव्यू में विराट कोहली पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, विराट मेरे मेंटर की तरह हैं और उनके साथ खेलना मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा है। पडिक्कल IPL 18 में बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे है। उन्होंने अभी तक 4 मैचों में कुल 78 रन बनाएं है। इससे पहले वे 2 साल तक RCB की तरफ से खेलें थे। पहले ही टेस्ट में खेली थी अर्धशतकीय पारी पडिक्कल को फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 7 मार्च 2024 को धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 103 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था।​ 3 साल बाद RCB ने रिटेन पडिक्कल ने 2020-21 के अपने पहले IPL सीजन में ही 473 रन बनाए और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी जीता। उन्होंने इसके अगले सीजन में भी RCB के लिए 400 से रन बनाए। हालांकि, बेंगलुरु ने इसके बाद पडिक्कल को रिलीज कर दिया और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL 2022 से पहले ऑक्शन में खरीद लिया।
2 साल RR और एक साल LSG के साथ खेलने के बाद 2025 की मेगा-नीलामी में, पडिक्कल को RCB वापस खरीद लिया। घरेलू क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए पदार्पण किया था। —————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें- मैक्सवेल पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा:BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया; IPL नियम तोड़ने की सजा मिली पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर IPL के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। उनको आर्टिकल 2.2 के लेवल 1 को तोड़ने के तहत मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *