अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 100 बोरी धान जब्त

रामचंद्रपुर | जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ अवैध धान परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चुनापत्थर में अवैध रूप से रखी गई 100 बोरी धान को जब्त किया गया है। ग्राम चुनापत्थर में जवाहिर पंडों के घर के बाहर आरोपी द्वारा करीब 100 बोरी धान छोड़ दी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर तहसीलदार अश्विनी चंद्रा व नायब तहसीलदार आईसी यादव संयुक्त टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच के बाद धान को जब्त कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *