भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा की पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित स्कूटी सवार दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी अर्जन नगर भठ्ठा और रहमत सिंह निवासी गोगी वाला चौक वडाली गुरू छेहर्टा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गांव रणीके अटारी रोड पर गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार दो युवकों को रोका गया। युवक अर्शदीप सिंह की तालाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियोें से पूछताछ की जा रही है ताकि वह पिसतौल कहां से लेकर आए थे।


