भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की गुप्त सूचना पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और कुंनण सिंह निवासी बलड़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाकर तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है।


