अवैध बजरी खनन और परिवहन के फरार 5 जने गिरफ्तार:पुलिस ने 4 डंपर, एस्कॉर्ट स्कार्पियों को किया था जब्त, अब तक 8 पकड़े

बालोतरा जिले की मंडली पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन मामले में फरार ड्राइवर व वाहन मालिकों सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार डंपर व एस्कॉर्ट कर रही स्कार्पियों को जब्त किया था। आरोपी मंडली थाने के टॉप-10 आरोपियो में शामिल है। पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को कल्याणपुर थानाधिकारी विशाल कुमार मय पुलिस जाब्ता ने गांव सामुजा पुलिस थाना समदड़ी में नाकाबंदी अवैध बजरी का परिवहन करते हुए चार डंपरों व उनके एस्कॉर्ट में उपयोग में ली गई स्कार्पियों को जब्त किया था। स्कार्पियों ड्राइवर विक्रम को एस्कोर्ट करने तथा ड्राइवर रूपाराम व जालाराम को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस थाना समदड़ी में मामला दर्ज कर जांच मंडली थानाधिकारी को दी गई थी। टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। मंडली थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया- थाना स्तर से टीम बनाकर पुलिस ने तकनीकी और सूचना के आधार पर फरार वांटेड की तलाश शुरू की। वाहन ड्राइवर आरोपी विक्रम भाटीया, सुखाराम और वाहन मालिक मुकेश, सोनाराम व पोलाराम तब से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान विक्रम पुत्र रतनाराम निवासी सालावास जोधपुर, सुखाराम पुत्र बुदाराम निवासी देवासियों की ढाणी जोधपुर, मुकेश सारण पुत्र सोनाराम निवासी सारणों की ढाणी बोरानाडा, सोनाराम पुत्र कालुराम निवासी सोउ की ढाणियां सांगरिया, पोलाराम पुत्र अचलाराम निवासी भांभुओं का वास नंदवान जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में कांस्टेबल घनश्याम, हरिराम, गंगाराम शामिल रहे है। इनपुट : महावीर सेन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *