बालोतरा जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने ऑपरेशन अखरोट के तहत अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर, 1 सूपड़ी, 7 ट्रॉली, एक बाइक को जब्त किया है। टीमों ने 5 बजरी माफिया व ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी हरि शंकर ने बताया- अवैध खनन के कारोबारियों पर शिकंजा कसने और अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन रोकथाम के लिए जोधपुर आईजी विकास कुमार ने ऑपरेशन अखरोट चलाया जा रहा है। इसको लेकर समदड़ी थानाधिकारी ओमप्रकाश, डीएसटी प्रभारी इमरान खान, जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह और सिणधरी थानाधिकारी देव किशन के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई। डीएसटी प्रभारी इमरान खान मय टीम ने गांव कनाना इलाके में दबिश दी गई। टीम ने मौके से अवैध बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर मय ट्रॉली साथ निगरानी में उपयोग में ली जा रही बाइक को जब्त किया है। मौके से एक ड्राइवर गौतम कुमार को डिटेन किकया। अन्य खनन माफिया वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गए। पुलिस टीम जांच पड़ताल के साथ बजरी माफिया का तलाश कर रही है। इसी तरह जसोल थानाधिकारी चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव भींडा कुआ इलाके में दबिश दी गई। इस दोध्रान ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए ड्राइवर को डिटेन किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। सिणधरी थानाधिकारी देव किशन के नेतृत्व में टीम ने गांव गादेसरा से एक बजरी से भरा ट्रैक्टर- ट्रॉली आता दिखाइर्द दिया। इससे रुकवाकर जांच की गई तो अवैध बजरी से भरा पाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया। वही ड्राइवर श्रवण कुमार पुत्र पुनमाराम निवासी अमरपुरा सिणधरी, बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। समदड़ी थाना पुलिस ने गांव पातों का बाड़ा लूणी नदी के खनन नाके पर पहुंची। लूणी नदी के अंदर से एक बिना नंबरी ट्रैक्टर मय बजरी भरने की सूपड़ी के लूणी नदी से निकलता हुआ दिखाइ दिया। जिसका ड्रावइर पुलिस को देखकर ट्रैक्टर मय सूपड़ी को रास्ते में ही मौके पर छोड़कर भाग गए। एक अन्य बिना नंबरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को आता दिखाइर्द दिया। इसके लूणी नदी के किनारे पर ही रोककर चैक किया गया। जिसमे बजरी के अंश मिले। ड्राववर लक्ष्मण पुत्र ओमाराम निवासी आंबो का बाड़ा हाल पातों का बाड़ा को गिरफ्तार किया गया। कुछ देर बाद तीसरा ट्रैक्टर बजरी नाके पर दिखाई दिया। ट्रैक्टर मय ट्रॉली के पास पहुंचे तो ड्राइवर खड़ा मिला। जिसने अपना नाम प्रकाश पुत्र चन्द्राराम निवासी चारणों का बाड़ा समदड़ी होना बताया। मौके पर ट्रॉली से बजरी खाली करना बताया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। समदड़ी पुलिस ने बिना नंबरी सोनालिक ट्रैक्टर व बजरी भरने की सूपड़ी बिना नंबरी जब्त किए गए। पुलिस टीम ने अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


