अवैध बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर जब्त:बजरी के अवैध स्टॉक के खिलाफ अभियान, 3 ड्राइवर गिरफ्तार

उदयपुर में अवैध बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर समेत तीनों के ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैक्टरों से 50 टन बजरी का अवैध स्टॉक बरामद किया गया है। मामला कुराबड़ थाना पुलिस का है। बंबोरा चौकी प्रभारी एएसआई ईश्वरलाल ने बताया कि थाना सर्कल क्षेत्र से जब्त 50 टन बजरी की सूचना खान एवं भू-विज्ञान विभाग को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों में सगतड़ी निवासी शंकरलाल (40) पुत्र कालू मीणा, हेमराज (35) पुत्र बाबरूजी मीणा और कुराबड़ निवासी चंदन सिंह (28) पुत्र भैरूसिंह राजपूत शामिल है। एसआई रामलाल ने बताया कि बजरी परिवहन और इसके स्टॉक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई टीम में हेड कॉन्स्टेबल प्रकाशचंद्र, प्रेमलाल, कॉन्स्टेबल राजेंद्रकुमार, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मणलाल आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *