रांची | धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रक को जब्त किया है। वहीं चालक को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह 11:35 बजे पुलिस गश्त के दौरान एसबीआई बैंक धुर्वा से गोलचक्कर की ओर जा रहे ट्रक (जेएच01एफवी 4153) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन भगाना शुरू कर दिया। ट्रक धुर्वा टंकी साइड की ओर भागा। इस दौरान कई लोगों को चपेट में लेने से बचा। अंत में केराली स्कूल के पीछे मैदान में ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। इस दौरान उसने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। सशस्त्र बलों की मदद से चालक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बंधु पाहन (20) बताया। वह खूंटी जिले के सिलादोन गांव का रहने वाला है। ट्रक में लदे करीब 200 सीएफटी बालू के वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। फिर ट्रक लेकर भागने लगा।


