सर्टिफिकेट कोर्सों की अवधि 6 माह बढ़ी और डिप्लोमा की छह माह घटी

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (जेएसओयू) में अब बड़े पैमाने पर अकादमिक बदवाल देखने को मिलेगा। सर्टिफिकेट स्तर के संचालित 5 कोर्सों की पढ़ाई अब छह माह की जगह एक साल होगी। सोमवार को वीसी प्रो. टीएन साहू की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की फोर्थ मीटिंग हुई, जिसमें सर्टिफिकेट कोर्स की अवधि छह माह की जगह 12 माह करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।वहीं डिप्लोमा कोर्सांे में 18 माह की जगह 12 माह कर दी गई। जिन सर्टिफिकेट कोर्सों की अवधि बढ़ाई गई है, उसमें लीगल अवरनेस, मीडिया मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, रुरल डेवलपमेंट और ई-कॉमर्स शामिल है। छह माह का कोर्स होने के कारण छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसलिए कोर्स अवधि एक वर्ष कर दी गई है। इसके अलावा स्नातक ऑनर्स स्तर पर छह और पीजी स्तर के एक कोर्स की पढ़ाई शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में कुलपति के अलावा विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग के डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, इंड्रस्ट्रीज से जीरेन टोपनो, रजिस्ट्रार डॉ. घनश्याम सिंह समेत अन्य सदस्य थे। बताते चलें एकेडमिक काउंसिल में कुल आठ प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यूजी-पीजी के इन कोर्स की दी गई स्वीकृति स्नातक ऑनर्स स्तर पर आधा दर्जन कोर्सों की स्वीकृति प्रदान की गई है, उसमें राजनीति विज्ञान, इतिहास, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी और सोशल वर्क शामिल है। वहीं पीजी स्तर पर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय है। एकेडमिक काउंसिल से स्वीकृति मिलने के बाद अब आगे की कार्यवाही के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। 18 माह का कोर्स अब एक साल में एकेडमिक काउंसिल में डिप्लोमा स्तर के कोर्सों की अवधि 18 माह थी। अब 18 की जगह एक साल यानि 12 माह की पढ़ाई होगी। इसमें डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन, डिप्लोमा इन रुरल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन एचआर और डिप्लोमा इन आईटी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *